उत्तराखंड

भाजपा सरकार में अपराधियों की पौ बारह : धस्माना

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हाल के दिनों में सामने आए कई आपराधिक मामलों में भाजपा पदाधिकारी या उनके करीबी संलिप्त पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  समान काम- समान जॉइनिंग, फिर भी अलग-अलग भुगतान क्यों?

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य भाजपा का पदाधिकारी था और उसका परिवार आरएसएस से जुड़ा रहा है। इसी प्रकार हाल ही में सामने आए जितेंद्र नेगी आत्महत्या मामले में आरोपी हिमांशु चमोली भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश पदाधिकारी है। धस्माना का कहना था कि भाजपा नेतृत्व और सरकार इन मामलों में आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  समान काम- समान जॉइनिंग, फिर भी अलग-अलग भुगतान क्यों?

धस्माना ने आरोप लगाया कि दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोहरा, सल्ट (चंपावत) और संत्रेषा (हरिद्वार) से जुड़े प्रकरणों में भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भाजपा पदाधिकारी संलिप्त रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा पर अपनी नाबालिग बेटी को अनुचित कार्यों के लिए आगे बढ़ाने का आरोप है, लेकिन उनके फोन की फोरेंसिक जांच अब तक नहीं कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  समान काम- समान जॉइनिंग, फिर भी अलग-अलग भुगतान क्यों?

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर आंदोलन जारी रखेगी और भाजपा पदाधिकारियों से जुड़े मामलों को जनता के बीच उजागर करती रहेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top