रोजगार/नौकरी

वृहद रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 117 को मिली नौकरी

  • वृहद रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 117 को मिली नौकरी

डोईवाला। डोईवाला में सोमवार को शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में सोमवार को परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून के तत्वावधान में एवं डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला के विशेष प्रयासों से हुआ।

रोजगार मेले में फार्मास्युटिकल, जीवन बीमा, होटल प्रबंधन, विनिर्माण, बैंकिंग और परिवहन क्षेत्रों की 29 कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों की करीब 700 रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किए गए। मेले में कुल 851 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा 2026: जाम से मुक्ति के लिए सरकार एक्शन में, गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में पार्किंग प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण

साक्षात्कार के बाद 236 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 117 युवाओं का अंतिम रूप से चयन किया गया। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की अंतिम चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनियों द्वारा एक सप्ताह के भीतर पूरी कर सेवायोजन कार्यालय को सूची उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को मिल रहा किसान सम्मान निधि का लाभ : मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कंपनियों से युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार देने का आह्वान किया और कहा कि राज्य के युवा मेहनती व ईमानदार हैं तथा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उपनिदेशक सेवायोजन चन्द्रकान्ता ने विभाग की ओर से रोजगार मेलों, स्किल हब, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ और रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार अवसरों की जानकारी दी। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डीपी भट्ट ने ऐसे आयोजनों को युवाओं के लिए उपयोगी बताते हुए इनके नियमित आयोजन पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन : सीएम के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top