उत्तराखंड

70 फीट लंबा गलौटी कबाब बनाकर DBUU ने रचा कीर्तिमान

  • 70 फीट लंबा गलौटी कबाब बनाकर DBUU ने रचा कीर्तिमान

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय (DBUU) ने पाक कला के क्षेत्र में एक अनूठी उपलब्धि हासिल करते हुए 70 फीट लंबे और 4 इंच व्यास वाले विशाल गलौटी कबाब का निर्माण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म (SOHMT) की टीम ने इस चुनौती को महज 4 घंटे 29 मिनट में पूरा किया।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस रिकॉर्ड प्रयास में शिक्षाविदों, होटल उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में खाद्य प्रेमियों ने भाग लिया। इस विशेष पहल का नेतृत्व SOHMT के डीन डॉ. चंद्रमौलि ने किया। उनके मार्गदर्शन में 15 सदस्यीय टीम ने उत्कृष्ट टीमवर्क, नवाचार और पाक कौशल का प्रदर्शन करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया।

विशाल गलौटी कबाब पूरी तरह शाकाहारी सामग्री से तैयार किया गया। इसके निर्माण में आलू, सोया चंक्स, चना, बेसन और विभिन्न सब्जियों का उपयोग किया गया। यह प्रयास भारत के प्रसिद्ध अवधी व्यंजन गलौटी कबाब को समर्पित था, जो अपनी मुलायम बनावट और विशेष मसालों के स्वाद के लिए जाना जाता है।

डॉ. चंद्रमौलि ने बताया कि इस रिकॉर्ड प्रयास के लिए कई दिनों तक तैयारी की गई। सामग्री के मानकीकरण, उपकरणों के परीक्षण और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। निर्माण प्रक्रिया के दौरान स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया गया।

उन्होंने विश्वविद्यालय के अध्यक्ष संजय बंसल, उपाध्यक्ष अमन बंसल और कुलपति प्रो. अजय कुमार के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती हैं और उनमें रचनात्मकता व पेशेवर दक्षता का विकास करती हैं।

रिकॉर्ड निर्माण में हर्ष थापा, पीयूष पुंडीर, किरण रावत, विशाल सिंह, यश भट्ट और यश कुमार सहित कई विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं शेफ सुरेंद्र सिंह बिष्ट, शेफ रवि राणा, शेफ सेतु शर्मा, शेफ विनय कुमार मलकोटी, शुभांग वालिया, शेफ रोहित सिंह थपलियाल, शेफ शुभम और अजय बिष्ट सहित संकाय सदस्यों ने भी योगदान दिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल आतिथ्य एवं पाक कला शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की पहचान को और मजबूत करेगी। साथ ही विद्यार्थियों को नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top