उत्तराखंड

माल्टा को ‘स्टेट फ्रूट’ का दर्जा देने की मांग

  • माल्टा को मिले ‘स्टेट फ्रूट’ का दर्जा
  • _ धाद के ‘माल्टा का महीना अभियान में विशेषज्ञों ने उठाई मांग।
  • दून लाइब्रेरी में सिट्रस आर्थिकी पर हुई गंभीर चर्चा

देहरादून। माल्टा को स्टेट फ्रूट का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। ‘माल्टा का महीना’ अभियान के तहत दून लाइब्रेरी में आयोजित विमर्श में विशेषज्ञों ने कहा कि सिट्रस फल पहाड़ की आर्थिकी की दिशा बदल सकते हैं।

हरेला गांव धाद की पहल पर हुए संवाद में आगाज फेडरेशन, मंडी समिति और गढ़वाल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने माल्टा उत्पादन में गिरावट, रोगमुक्त पौध सामग्री के अभाव, कम MSP, सुनिश्चित खरीद और प्रसंस्करण ढांचे की कमी जैसे मुद्दे उठाए। वक्ताओं ने उन्नत नर्सरियों, सहकारी खरीद तंत्र, बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर जोर दिया।

मंडी समिति सचिव अजय डबराल ने कहा कि माल्टा को कीनू-संतरे से अलग पहचान बनानी होगी, जबकि विशेषज्ञों ने MSP को लागत से ऊपर तय करने और SHG के माध्यम से विपणन की जरूरत बताई। अंत में माल्टा को राज्य फल घोषित करने की मांग दोहराई गई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top