हिल न्यूज़

Breaking : विभागीय अधिकारी काम मे लाये तेजी, लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त : रेखा आर्य

  • विभागीय अधिकारी काम मे लाये तेजी, लापरवाही नही की जाएगी बर्दाश्त-रेखा आर्य
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने ली महिला कल्याण की बैठक, जानी प्रगति रिपोर्ट

देहरादून : प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर महिला कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक की।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News : ओवरटेकिंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

बैठक में अधिकारियों को जनता से जुड़े हुए कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी जनता के कामो को तत्परता के साथ करें व किसी भी काम को बेवजह ना रोका जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला कल्याण एक महत्वपूर्ण विभाग है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यो को तत्परता व पारदर्शिता के साथ किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ किस तरह से मिल पा रहा है इसके ऊपर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुलभता से प्रदान करने व अनुश्रवण की प्रक्रिया को मजबूती देने के उद्देश्य से सूचना तकनीक का प्रभावशाली उपयोग किया जाए और विभाग की वेबसाइट को हर वक्त अपडेट रखा जाए। इस अवसर पर समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे!

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा : बार के बिल को लेकर हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत, 4 गिरफ्तार
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top