देहरादून/इन्फो उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट बैठक में 7 प्रस्ताव आए थे। जिनमें सभी प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।
देखें मुख्य बिंदु :-
1. प्रदेश में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को साल में मिलेंगे तीन गैस सिलेंडर मुफ्त। 1,84,142 कार्ड धारक होंगे लाभान्वित।
2. किसानों को गेंहू पर प्रति क्विंटल 20 रुपये बोनस देंगे।
3. विधायी एवं संसदीय विभाग के सत्रवासन को दी मंजूरी।
4. हरिद्वार में जिला पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा। एडवोकेट जनरल को अनुरोध किया जाएगा कि विभिन्न विधिक पहलू से कैबिनेट को अवगत कराया जाए।
5. गन्ना चीनी विभाग मूल्य भुगतान के लिए सरकार व्यवस्था करेगी।
6. पशुपालन विभाग कृत्रिम गर्भाधान के लिए कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन। पूर्व की भांति मैदान में ₹40 और पहाड़ों में मिलेंगे 150
7. केदारनाथ में बनने वाले भवन के पहली मंजिल के बाद दूसरी मंजिल भी बनेगी, इसे भी वही ठेकेदार बनाएगा जिसने पहली मंजिल का निर्माण किया हो।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें