उत्तराखंड

चार महीने से आंदोलनकारी को पेंशन न मिलने से धीरेंद्र प्रताप खफा सत्याग्रह की दी चेतावनी

चार महीने से आंदोलनकारी को पेंशन न मिलने से धीरेंद्र प्रताप खफा सत्याग्रह की दी चेतावनी

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है यदि पिछले 4 महीने से उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन जल्द से जल्द वितरित न की गई तो वह राज्य सरकार के विरुद्ध सत्याग्रह करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

उन्होंने कहा पहले ही राज्य आंदोलनकारियों को
नाकाफी पेंशन दी जाती है और उस पर भी तुर्रा यह है कि कई-कई महीनो तक उन्हें पेंशन के लिए सरकारी दफ्तरों के और कोषागार के धक्के खाने पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

उन्होंने कहा अभी पिछले 4 महीने से लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आंदोलनकारी को पेंशन मिलनी चाहिए परंतु अब पानी सर के ऊपर से निकल चुका है क्योंकि आंदोलनकारियों के जो छोटे-मोटे खर्चे पेंशन से उठ जाते थे वह कर्जे में डूबते जा रहे हैं और छोटे-मोटे दुकानदार उनके घरों पर आकर उन्हें परेशान कर रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

उन्होंने पेंशन की राशि तत्काल 15 से 20000 किए जाने की मांग की और उससे भी पहले आंदोलनकारियों कि पिछले 4 महीने की लंबित पेंशन को तत्काल निर्गत किए जाने की मांग की है और कहा कि यदि ऐसा ना किया गया तो वे मजबूरन उन्हें सत्याग्रह करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top