- दिव्यांशु हत्याकांड: फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, 3 अप्रैल को देहरादून कूच की तैयारी
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार चल रहे सात आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
ये हैं पूरा मामला
घटना 23 मार्च की रात प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव की है, जहां उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि 15 से अधिक हमलावरों ने दिव्यांशु पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल छात्र को पहले सीएचसी प्रेमनगर ले जाया गया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में एम्बुलेंस खराब होने के कारण इलाज में देरी हुई। बाद में पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एम्बुलेंस सेवा और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस मामले में पुलिस ने 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवराज कुमार, मधुर खंडेलवाल, शिवम शर्मा और अंकित भारद्वाज को गिरफ्तार किया जा चुका है।
3 अप्रैल को देहरादून कूच करेंगे
इधर, न्याय की मांग को लेकर मेरठ में रविवार को महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें पुलिस को 2 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया गया। दिव्यांशु के परिजनों ने चेतावनी दी है कि तय समय तक कार्रवाई न होने पर 3 अप्रैल को देहरादून कूच किया जाएगा और एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
महापंचायत में कई राज्यों के जाट समाज का समर्थन मिला है। परिजनों का दावा है कि 20 से अधिक सांसदों ने भी इस मामले को संसद में उठाने का आश्वासन दिया है। वहीं, पुलिस पर आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।
फरार 7 आरोपियों पर ईनाम घोषित

