उत्तराखंड

चारधाम यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा।

  • चारधाम यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा।
  • गंगोत्री धाम का किया स्थलीय निरीक्षण ।

उत्तरकाशी। मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने गंगोत्री धाम पहुंचकर अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग, स्नान घाटों और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्हित भूस्खलन जोन, यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील स्थानों की समीक्षा की। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और ठहरने की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में बजट सत्र का दूसरा दिन, प्रश्नकाल में वन्यजीव-कृषि नुकसान और कानून व्यवस्था पर घिरी सरकार

जिलाधिकारी ने स्नान घाट के सौंदर्यीकरण तथा नगर पंचायत के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगोत्री सीवरेज प्लांट में किचन और बाथरूम का पानी समाहित न होने देने के लिए नगर पंचायत और जल संस्थान को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने को कहा। मंदिर परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव उरेडा से मांगा गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीपोखरी थाने में नए प्रभारी निरीक्षक बने राजेंद्र खोलिया

इसके अलावा आपदा प्रभावित परिवारों के आजीविका संवर्द्धन के लिए यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर क्योस्क स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धराली में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और लंबित प्रतिकर मामलों का एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। साथ ही बीआरओ को धराली क्षेत्र में धूल से राहत के लिए सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव करने और चारधाम यात्रा से पूर्व सड़क का डामरीकरण पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जब एक मुट्ठी नमक से हिल गया था ब्रिटिश साम्राज्य

जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए सभी विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया है और जहां भी कमी पाई गई है, वहां यात्रा शुरू होने से पहले आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

इस दौरान एसडीएम शालिनी नेगी, सीओ जनक पंवार, ईई मनोज गुसाईं, सचिन सिंघल, परियोजना प्रबंधक उरेडा मयंक नोटियाल, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी डॉ. अमित मंमगाई और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top