उत्तराखंड

हादसा : यहां बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई। 2 छात्रों की मौत

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

देहरादून की प्रेम नगर थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आ रही है, जहां बाइक में सवार दो युवक तेज रफ्तार का शिकार हो गए। जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार युवक डॉल्फिन कॉलेज में बीटेक कर रहे थे। और दोनों अपनी केटीएम (KTM) बाइक से सुद्दोवाला से मंडुवाला की ओर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक मोड पर अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। जिसमें दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

आसपास के लोगों ने देखा तो घायलों की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

एसओ ने बताया कि मरने वालों में एक नागालैंड के ओसपली कालोनी, कोहिमा सदर निवासी कैलीसेल का बेटा विटोल (22) और दूसरा नागालैंड के ही कोहिमा के एएफसी आगरी फार्म कॉलोनी निवासी केजोलेटो ओक्छो का बेटा एसिटो इचो (22) है। दोनों डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में बीटेक के छात्र थे।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top