उत्तराखंड

उत्तराखंड : ग्रामीणों को बेवजह न किया जाएं परेशान, परमानेंट समाधान करने के लिए अधिकारियों को मंत्री Ganesh Joshi ने दिए ये निर्देश

मसूरी के क्यारकुल्ली भट्टा के ग्रामीणों की आवासीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री जोशी

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

सोमवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में काबिना मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा क्षेत्र मसूरी के क्यार कुल्ली भट्टा के ग्रामीणों की आवासीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को मंत्री जोशी के समक्ष रखी। जिसमे ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि एमडीडीए के अधिकारियों द्वारा समय -समय पर बिना किसी कारण के ग्रामीणों को नोटिस दिए जाने और अनुचित करवाई की बात कही जाती है। जिससे ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने मामले में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों एवं स्थानीय निवासियों को बेवजह परेशान न किया जाए। मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी को परमानेंट समाधान करने के निर्देश दिए। जिससे भविष्य में ग्रामीणों को किसी भी तरह की समस्या न हो।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मंत्री जोशी ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि देहरादून से मसूरी तक के सड़क मार्ग के आस पास हो रहे नए अवैध निर्माणों की जांच कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ हो ग्रामीणों को आवासीय नक्शा पास कराने से सम्बन्धित सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

इस अवसर पर जिलाधिकारी/एमडीडीए उपाध्यक्ष सोनिका, एसडीएम मसूरी शैलेंद्र नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, पार्षद सुंदर सिंह कोठाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top