उत्तराखंड

“नशे की लत ने बनाया चोर, पुलिस ने धर दबोचा”

  • नशे की लत ने बनाया चोर, चार लाख की ज्वैलरी संग गिरफ्तार

नीरज पाल

देहरादून। कैंट कोतवाली पुलिस ने किशन नगर चौक में हुई लाखों की चोरी की घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की अपनी लत को पूरा करने और सिर पर चढ़े कर्ज को उतारने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई करीब चार लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

कैंट पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को किशन नगर निवासी रवि मल्होत्रा ने तहरीर दी थी कि देर रात अज्ञात चोर उनके घर के ऊपरी कमरे में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ ले गए। अलमारी में रखी लाखों की ज्वैलरी और नकदी गायब थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने रविवार को चकराता रोड स्थित यमुना कॉलोनी के पास से आरोपी जाकिर अंसारी (45 वर्षीय) पुत्र इनाम को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की गई ज्वैलरी बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

कोतवाली में हुई कड़ी पूछताछ में आरोपी जाकिर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह नशे का आदी है और इस वजह से उस पर काफी कर्ज हो गया था। नशे की जरूरत और कर्ज चुकाने के दबाव में उसने इस चोरी की योजना बनाई थी। वह ज्वैलरी को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

आरोपी के पास से करीब 4 लाख रुपये की सोने-चांदी की ज्वैलरी, 3000 रुपये नकद, गणेश जी की पीली धातु की एक मूर्ति और हाथ की 3 घड़ियां बरामद हुई।

इस कार्रवाई टीम में बिंदाल चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक विनयता चौहान, कांस्टेबल मनोज उप्रेती, योगेश कुमार और अजय कुमार आदि शामिल रहे ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top