उत्तराखंड

अच्छी खबर : श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई ECHS लाभार्थियों के लिए कैशलैस कैंसर उपचार की सुविधा! ECHS के बीच हुआ अनुबंध

देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में ईसीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलैस कैंसर उपचार की सुविधा शुरू हो गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहले से ही आयुष्मान और एसजीएचएस (गोल्डन कार्ड धारकों) कार्डधारकों को कैशलैस कैंसर उपचार की सुविधा मिल रही है।

पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के लाभार्थियों को कैशलेस कैंसर उपचार मिलने से कैंसर रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कैंसर सर्जरी टीम का आह्वान किया कि वे पूरे समपर्णं भाव के साथ कैंसर रोगियों के उपचार व उनकी पीड़ा को कम करने में अपना सर्वोच्च सहयोग दें। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार गर्ग ने दी।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

डॉ पंकज कुमार गर्ग ने जानकारी दी कि उत्तराखण्ड में भी कैंसर के मामले तेजी से पैर पसार रहे हैं। सेना के साथ यह गठजोड़ ईसीएचएस लाभार्थियों को कैशलैस कैंसर उपचार के लाभ को और बढ़ाएगा। चूंकि कैंसर का इलाज दीर्घकालीन व महंगा हो सकता है, और सभी रोगी इसे वहन नहीं कर सकते, यह कैशलैस उपचार सुविधा ईसीएचएस कैंसर रोगियों और उनके परिवारों पर बोझ को कम करेगी और उन्हें उपचार और पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं और अनुभवी कैंसर विशेषज्ञ हैं, जो इसे कैंसर रोगियों की पहली पसंद बनाते हैं। ईसीएचएस लाभार्थियों को कैशलैस कैंसर उपचार प्रदान करने के लिए सेना के साथ इस गठजोड़ से अग्रणी कैंसर अस्पताल के रूप में अस्पताल की प्रतिष्ठा में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top