उत्तराखंड

स्वतंत्रता दिवस पर क्वांटम यूनिवर्सिटी में ध्वजारोहण, छात्रों ने लिया विकसित भारत का संकल्प

  • स्वतंत्रता दिवस पर क्वांटम यूनिवर्सिटी में ध्वजारोहण, छात्रों ने लिया विकसित भारत का संकल्प

रुड़की। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्वांटम यूनिवर्सिटी में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में छात्रों ने राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, विश्वविद्यालय का कुलगीत, सामूहिक गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से देशभक्ति का रंग बिखेरा। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के लाखों बलिदानों के कारण आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता ने देश को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। अब युवाओं का दायित्व है कि वे इस अवसर को उपलब्धि में बदलते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने छात्रों से कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

कुलपति ने शिक्षक समाज से छात्रों और शोधार्थियों को आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्लेटफार्म के माध्यम से नई चुनौतियों के समाधान तलाशने के साथ डिजाइन, निर्माण और परीक्षण के जरिए विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव दिलाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित, प्रबंधन विद्यापीठ के निदेशक प्रो. मनीष श्रीवास्तव, तकनीकी विद्यापीठ के निदेशक प्रो. ब्रज मोहन सिंह, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. एन. मुरुगलता, अकादमिक अधिष्ठाता डॉ. सत्येंद्र कुमार, अधिष्ठाता अनुसंधान डॉ. गौरव अग्रवाल, अधिष्ठाता स्वास्थ्य विज्ञान प्रो. संतोष कुमार वर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. करण बब्बर, वित्त अधिकारी संदीप रोहिल्ला, संपदा अधिकारी ललित कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. एम. कनन सहित शिक्षक, छात्र और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top