उत्तराखंड

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग (नरकोटा) पुल हादसे में अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा को क्यों बचाकर मुख्यालय किया अटैच, जानिए पूरा मामला। देखें आदेश

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

रुद्रप्रयाग से 6 किलोमीटर आगे नरकोटा में निर्माणाधीन पुल के गिरने के मामले में जहां ठेकेदार कंपनी के दो प्रबंधकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं इस संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई करने की वजह उन्हें बचाने की कोशिश में उन्हें वर्तमान तैनाती से हटाकर मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा : 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार

वहीं 2 दिन पूर्व में नरकोटा में निर्माणाधीन पुल की सटरिंग ढह जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रशासन में कानूनी कार्रवाई के तहत ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर दो लोगों को गिरफ्तार कर दिया था। लेकिन कार्यदायी संस्था लोनिवि के संबंधित अभियंताओं को f.i.r. से बाहर रख दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी

जबकि परियोजना के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अभियंताओं की होती है। सवाल उठने पर शासन ने खानापूर्ति करते हुए संबंधित अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा को सुरक्षित राह देते हुए लोनिवि मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इस संबंध में अपर सचिव स्तर से आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide: टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम

हालांकि इस आदेश में अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा की जगह रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लेकिन अभी तक संबंधित सहायक अभियंता और अवर अभियंता की जिम्मेदारी तय नहीं है। मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग पीके सिंह ने बताया कि परीक्षण किया जा रहा है और तदनुसार कार्यवाही की जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top