हिल न्यूज़

दु:खद : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरुण बाली का निधन (Actor Arun Bali), 79 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertisements

मुंबई/इंफो उत्तराखंड 

बॉलीवुड इंडस्ट्री से बड़ी दु:खद खबर सामने आ रही है, जहां कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज करने वाले एक्टर अरुण बाली का निधन हो गया है। वहीं अरुण बाली ने (79) वर्ष की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली।

मिली जानकारी के मुताबिक अरुण बाली लंबे समय से दुर्लभ बीमार (Myasthenia Gravis) से जुझ रहे थे, वहीं यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो नर्व्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेलियर की वजह से होती है। जिसके बाद उन्हें कुछ मैंने पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

अरुण बाली ने सुबह 4:30 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह कई दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम कर चुके थे।

अरुण बाली के निधन ने टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। कई सेलेब्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर की, कई फैंस ने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

90 के दशक से शुरू किया करियर

अरुण बाली ने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक से की थी। वह राजू बन गया जेंटलमैन, खलनायक, जब वी मेट, फूल और अंगारे, केदारनाथ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर बार एक अलग छाप छोड़ी है, इसके अलावा वह ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’, कुमकुम जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top