उत्तराखंड

ऑडियो वायरल मामला : पौड़ी डीएम ने महिला राजस्व उपनिरीक्षक को किया निलंबित, कानूनगो का ट्रांसफर, पढ़िए पूरा मामला

पौड़ी गढ़वाल/इंफो उत्तराखंड 

लैंसडाउन तहसील के अंतर्गत घूस लेने के ऑडियो वायरल मामले में महिला राजस्व उपनिरीक्षक व कानूनगो पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम आशीष चौहान ने महिला राजस्व उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है, साथ ही कानूनगो का ट्रांसफर किया गया है।

डीएम ने एसडीएम लैंसडाउन की रिपोर्ट के बाद ही संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक को निलंबित किया, जबकि कानूनगो का धुमाकोट तहसील में ट्रांसफर कर दिया है‌।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बता दें कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम आशीष चौहान ने इस मामले की जांच एसडीएम लैंसडाउन को सौंपी थी। एसडीएम ने इस मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट डीएम आशीष चौहान को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

हालांकि इस रिपोर्ट में किसी तरह के लेन-देन की पुष्टि नहीं हो पाई है, साथ ही इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन के अनुकूल भी नहीं माना गया।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि ऑडियो वायरल मामले में कौडिया 4 में तैनात महिला राजस्व उपनिरीक्षक वंदना टम्टा को निलंबित करते हुए तहसील मुख्यालय लैंसडाउन अटैच कर दिया गया है। जबकि इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से सामने आये कानूनगो रमेश चंद्र का भी प्रशासानिक आधार पर तबादला धुमाकोट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top