उत्तराखंड

ब्रेकिंग: अफीम की अवैध खेती करने पर 12 लोगो पर FIR दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

अफीम की अवैध खेती करने पर 12 लोगो पर FIR दर्ज, 

धरासू और मोरी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा 0.271 हेक्टेयर (14 नाली) जमीन पर अफीम का विनष्टीकरण किया गया।

उत्तरकाशी/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन पर पुलिस द्वारा नशे के अवैध प्रचलन को लेकर लगातार सख़्त नजर आ रही है, वहीं युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने के लिये पुलिस भरसक प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आपको बता दूं कि नशा मुक्ति देवभूमि 2025 के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद में अवैध नशे के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की सूचना पर प्रशान्त कुमार पुलिस उपाधीक्षक धरासू/मोरी के नेतृत्व में पुलिस/प्रशासन/आबकारी की संयुक्त टीम गठित कर गत गुरुवार को थाना धरासू क्षेत्रान्तर्गत बणगांव हरेला गाड के पास भण्डारा का सेरा नामक तोक (जगह) में 0.051 हेक्टेयर (ढाई नाली) जमीन पर पैदा की गयी अफीम/डोडा पोस्त की खेती का विनष्टीकरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बता दूं कि अवैध रूप से खेती करने वाले बणगांव निवासी 03 लोगों के विरूद्ध थाना धरासू में FIR 42/2023 धारा 8/18 /29 NDPS Act पंजीकृत किया गया है, तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा मोहन सिह कठैत, थानाध्यक्ष मोरी एवं जबर सिह असवाल, नायब तहसीलदार मोरी के नेतृत्व में पुलिस/प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर गत गुरुवार को थाना मोरी क्षेत्रान्तर्गत ढामटी थुनारा गाँव में अवैध रूप से करीब 0.220 हेक्टेयर (11 नाली) भूमि पर की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया गया तथा सम्बन्धित भूमि के 09 खाता धारको के विरूद्ध थाना मोरी पर NDPS Act के अन्तर्गत मु0अ0स0 08/2023 धारा 8/18 NDPS Act पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top