उत्तराखंड

बड़ी खबर : उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में तीन घरों में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख, देखें Video

Advertisements

उत्तरकाशी/इंफो उत्तराखंड

जनपद उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात बड़कोट क्षेत्र के राना गांव में तीन घरों में अचानक आग लग गई। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

देखें Video :-

मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम को उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में एक घर में अचानक आग लग गई, जिसे देखते ही देखते तीन घर आग की चपेट में और आ गए। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन का वाहन भी वहां पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

बता दूं कि गांव के लोग पहले से ही आग बुझने में लगे थे, और काफी मशक्कत करने के बाद तीन घरों में रखा सामान तब तक सारा जलकर राख हो गया था। वहीं दमकल कर्मियों ने तीन अन्य मकानों को आग लगने से भी बचा लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

वहीं इस भीषण अग्निकांड में राजेंद्र सिंह, सोवेन्दर सिंह, भरत सिंह के मकान जलकर खाक हो गये है। जबकि एक अन्य मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। वहीं लोग शाॅर्ट सर्किट को भी आग लगने का कारण मान रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

गांव के मुकेश पंवार ने तहसील प्रशासन से क्षति का आकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देेने की मांग भी की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top