Ad Ad
उत्तराखंड

बड़ी खबर: दुकानदार पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा दुकानदार, मचा हडकंप

दुकानदार पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा दुनकंदर, मचा हडकंप

फायरिंग करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के रूड़की में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दुकानदार पर फायर झोंक दिया। फायर किए जाने से क्षेत्र में हडकंप मच गया। गनीमत रही की फायर में दुकानदार बाल-बाल बच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अपनी माता जी के नाम पर किया पौधारोपण

बताया गया है कि शेर सिंह राणा चौक के निकट शाम के करीब देवकी नंदन परचून की दुकान पर अज्ञात युवक ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया। फायरिंग करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़ खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री

फायरिंग की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना पाकर गंगनहर कोतवाली के दरोगा विपिन कुमार पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई और गोली के छर्रे भी ढूंढे। हालांकि गोली के निशान व छर्रे स्पष्ट नहीं हो पाए। पीडि़त दुकानदार ने बताया की पुरानी रंजिश के कारण उस पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया है, इस घटना से वह दशहत में है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने किया विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का निरीक्षण
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top