उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का BJP पर बड़ा हमला, पंचायत चुनाव में धांधली के लगाए गंभीर आरोप

Advertisements

हरीश रावत का BJP पर वार, पंचायत चुनाव में धांधली का लगाया आरोप

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र अपनी संस्थाओं से गतिमान होता है, लेकिन भाजपा सरकार उन सभी गतिमान संस्थाओं पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

रावत ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव की शुरुआत से ही सरकार ने साजिशन गड़बड़ियां कीं। “पहले तो चुनाव निलंबित कराए गए और जब उससे बात नहीं बनी, तो आरक्षण का चक्र बिगाड़ा गया। जिला पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण समय पर घोषित नहीं किया गया ताकि इसे हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। हमने तब भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे और बाद में हमारी आशंका सही साबित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कम से कम चार जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए आरक्षण का चक्र गड़बड़ाया गया और इसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश हुई। “जब चुनाव शुरू हुए तो जितने गलत हथकंडे हो सकते थे, सब अपनाए गए। विपक्ष के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज किए गए, वहीं कुछ लोगों के नाम तीन-तीन जगह वोटर लिस्ट में थे फिर भी उन्हें नामांकन की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने एक्ट के ऊपर आदेश पारित कर विधान मंडल का अपमान किया है। “पंचायतीराज प्रणाली के साथ इस तरीके का दुष्कृत होगा और उसकी धज्जियां उड़ाई जाएंगी, ऐसा हमने कभी नहीं सोचा था।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top