उत्तराखंड

अच्छी पहल : ग्राफिक एरा अस्पताल (Graphic Era Hospital) में अर्धसैनिकों के परिजनों को सस्ती दरों पर इलाज

ग्राफिक एरा अस्पताल में अर्धसैनिकों के
आश्रितों को कम दरों पर चिकित्सा सुविधा

देहरादून। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज  और एक्स-सीएपीएफ  पर्सनल एसोसिएशन  के बीच  सस्ती दरों पर उपचार के लिए आज एमओए किया गया है। इस एमओए के तहत पूर्व अर्धसैनिक बलों के जवानों,  सेवारत कर्मियों तथा उनके आश्रित परिजनों को सीजीएचएस  द्वारा स्वीकृत दरों पर चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

एमओए के तहत अर्धसैनिक बलों के जवानों और नॉन सीजीएचएस डिपेंडेंट्स को ओपीडी व आईपीडी परामर्श, जांचें,  शल्य चिकित्सा,  कैंसर उपचारों  तथा निर्धारित दरों पर बेड की सुविधा देना शामिल है। इस सुविधा का लाभ कार्मिकों के साथ माता-पिता,  पुत्र व पुत्रवधू,  पुत्री व दामाद को भी मिलेगा। विधवाओं,  वीर नारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

एमओए के अनुसार यह सुविधा देते समय उम्र, आय और रोजगार की स्थिति का इस सुविधा पर कोई प्रभाव नहीं होगा।  यह पहल उत्तराखंड में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस समझौता पत्र पर ग्राफिक एरा अस्पताल की ओर से महाप्रबंधक मेजर जनरल (अवकाश प्राप्त) संजय पुरी और एक्स सीएपीएफ एसोसियेशन की ओर से महासचिव अवकाश प्राप्त कमांडेंट जे एस तडियाल ने हस्ताक्षर किये।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

एमओए के दौरान आईजी एस एस कोठियाल (से. नि) बीएसएफ, आईजी पी सी डंगवाल (से. नि) एसएसबी, डीआईजी डॉ एन एस धर्मशक्तू (से. नि) आईटीबीपी, कमांडर जे एस तड़ियाल (से. नि) आईटीबीपी, कमांडर एस सी एस रावत (से. नि) सीआरपीएफ, निरीक्षक कुंदन सिंह (से. नि) सीआरपीएफ और ग्राफिक एरा  के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top