उत्तराखंड

Promotion : उत्तराखण्ड पुलिस (uttarakhand police) के जवानों के लिए खुशखबरी, 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर बने अपर उपनिरीक्षक

उत्तराखण्ड पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल बने अपर उपनिरीक्षक

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं, साथ ही लगभग 3000 कांस्टेबलों की हेड कांस्टेबल पद पर एक सप्ताह में पदोन्नति कर दी जाएगी। अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों में खुशी की लहर है।

उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न शाखा और इकाईयों से कुल 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बन गये हैं। इनमें नागरिक पुलिस पुरूष- 328, नागरिक पुलिस महिला- 32, अभिसूचना- 58, सशस्त्र पुलिस- 377, पीएसी- 422, एमटी- 23, आरमोरर- 07, घुड़सवार- 02) बने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदलते मौसम में क्यों बढ़ रही हैं ENT और सांस की बीमारियां? डॉ. बिष्ट से जानें बचाव के तरीके..

विभागीय कार्यवाही के चलते 19 कर्मियों का प्रमोशन रुका हुआ है, पदोन्नति के लिए हेड कांस्टेबल पद पर दो वर्ष की सेवा की अर्हता होने के कारण 482 हेड कांस्टेबल अपर उपनिरीक्षक के पद के लिए एलीजेबल नहीं हो पाए, जिस कारण यह पद रिक्त रह गए हैं। शासन से शिथिलीकरण लेकर इन पदों को भी भरने के प्रयास किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ने 56 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किये। इसके बाद विभागीय चयन समिति द्वारा प्रमोशन के लिए 1249 हेड कांस्टेबल उपयुक्त पाए गए, जिन्हें अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए ने अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त

अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है। नए विवेचक मिलने से विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। साथ ही सभी कांस्टेबल कम से कम अपर उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top