उत्तराखंड

ग्राफिक एरा की साइकिल रैली, युवाओं ने दिया एकता व सद्भावना का पैगाम

Advertisements

ग्राफिक एरा की साइकिल रैली

युवाओं ने दिया एकता व सद्भावना का पैगाम

देहरादून। ग्राफिक एरा के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साइकिल रैली निकाल कर एकता और सद्भाव का पैगाम दिया। फ्रीडम रैली के नाम से आयोजित इस साइकिल रैली में ग्राफिक एरा में 17 अन्य देशों के छात्र-छात्राओं ने भी बहुत उत्साह से भाग लिया। मेयर सौरभ थपलियाल ने इस रैली का श्रीगणेश करते हुए युवा से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के साथ ही विकास में पूरी क्षमता से योगदान देने का आह्वान किया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी परिसर में आज उजाला होने से पहले ही इस रैली के लिए उत्साही युवा एकत्र होने लगे थे। कई दिनों से होने वाली बारिश भी युवाओं के जोश को जरा भी कम नहीं कर पाई। सुबह करीब साढ़े छह बजे मेयर सौरभ थपलियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मेयर थपलियाल ने एकता और सद्भाव का बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल स्वतंत्रता दिवस से पहले दिन रैली निकालने के लिए ग्राफिक एरा के नेतृत्व की सराहना करते हुए युवाओं से अपने पूरे जीवन में इन आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव के साथ ही युवाओं को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट करने की ललक होनी चाहिये। मेयर थपलियाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा,  प्रतिभा और संकल्प को देश की एकता,  अखंडता और विकास के लिए समर्पित करें। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है  और ऐसे आयोजनों से देशभक्ति की भावना के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता भी मजबूत होती है।

बीस किलोमीटर की यह फ्रीडम रैली ग्राफिक एरा से पोस्ट ऑफिस रोड, माजरा, निरंजनपुर मंडी,  पटेल नगर,  सहारनपुर चौक  व दर्शन लाल चौक होते हुए गांधी पार्क पहुंची। गांधी पार्क में यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ राकेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं और राज्य का सबसे बड़ा शैक्षणिक संस्थान होने नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम युवाओं को उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ देश के प्रति जिम्मेदार भी बनायें।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

फ्रीडम रैली में ग्राफिक एरा में पढ़ने वाले युगांडा, लेसोथो, साउथ अफ़्रीका, लागोस, घाना, म्यांमार, साउथ सूडान, लाइबेरिया समेत 17 देशों के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। अलग-अलग संस्कृतियों और भाषाओं से जुड़े युवा तिरंगे के नीचे साइकिल चलाते और एकता का पैगाम देते नजर आये। यह दृश्य वसुधैव कुटुम्बकम्  की भावना को साकार कर रहा था। रैली के गांधी पार्क पहुंचने पर वहां देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये गये।

फ्रीडम रैली का नेतृत्व ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा ने साइकिल चलाकर किया। रैली में एचओडी मेकेनिकल डॉ कपिल शर्मा, डिप्टी रजिस्टार अनिल चौहान समेत काफी शिक्षक और छात्र छात्राएं शामिल हुए। रैली के मार्ग में जगह जगह फलों और पेयों से रैली का स्वागत किया गया। गांधी पार्क में कुछ देर रुकने के बाद रैली वापस ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी पहुंची।

इस बीच बूंदाबांदी शुरु हो गई थी, लेकिन उत्साही युवक इससे जरा भी विचलित नहीं हुए। रैली का विश्वविद्यालय में स्वागत करने वालों में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अमित आर भट्ट शामिल थे। हर साल की तरह इस बार भी पहाड़ी पैडलर्स समूह से जुड़े लोगों ने इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

ग्राफिक एरा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि युवाओं के लिए स्तरीय शिक्षा, तकनीकी दक्षता और अनुशासन महत्वपूर्ण हैं, यह भी आवश्यक है कि उनमें अपने देश के लिए कुछ भी कर गुजरने की भावना होनी चाहिये। इसके लिए युवाओं को एकता और सद्भाव के प्रति जागरुक करने के साथ ही उनमें देशप्रेम के जज्बे को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य के प्रति सजग करना बहुत जरूरी है।

इस रैली का आयोजन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और अनुशासन, टीम भावना और एकता का संदेश देने के लिए किया जाता है। उन्होंने रैली के सफल आयोजन और इसमें ग्राफिक एरा के काफी विदेशी छात्र-छात्राओं की भागीदारी पर खुशी जाहिर की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top