उत्तराखंड

दु:खद : यहां 12 वर्षीय किशोर को गुलदार (Guldar attack) ने उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में आक्रोश

टिहरी गढ़वाल/ इन्फो उत्तराखंड 

टिहरी गढ़वाल से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां 12 वर्षीय किशोर को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ गुलदार की धमक से स्थानीय ग्रामीण खौफजदा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

मिली जानकारी के मुताबिक टिहरी गढ़वाल के बालगंगा रेंज के मयकोट गांव में गुलदार ने एक किशोर को अपना निवाला बनाया। बताया जा रहा कि किशोर गांव के पास से ही खेलकर घर लौट रहा था, तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

किशोर का नाम अरनव चंद, पुत्र रणबीर चंद रमोला बताया जा रहा है, जिसको देर शाम गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया।

वहीं गुलदार के हमले में किशोर की मौत से लोगों में खासा आक्रोश है, उन्होंने वन विभाग से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

वहीं रेगुलर पुलिस, राजस्व पुलिस और वन विभाग की मदद से रात 2:30 बजे अरनव का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top