हिल न्यूज़

लोक पर्व#Harela : उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं के साथ मनाया गया धूमधाम से : रेखा आर्य 

झाझरा स्थित डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया वृक्षारोपण

प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन किए जाने की है आवश्यकता- रेखा आर्य

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

प्रदेश भर में आज उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हरेला पर्व के अवसर पर देहरादून के झाझरा स्थित डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची जहां उन्होंने आंगनबाड़ी महिलाओ के साथ वृक्षारोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026

हरेला पर्व के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि आज मनुष्य धीरे-धीरे प्रकृति से दूर होता जा रहा है। साथ ही वह पेडों को हरा-भरा करने के अपने कर्तव्यों को भूलता जा रहा है।

मंत्री ने सभी से आग्रह किया कि हमारे आसपास जहां पर भी भूमि खाली मिले वहां पर पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने साथ ही कहा कि हम सब हरेला को सिर्फ एक दिन के रूप में ना मनाते हुए बल्कि जब भी अवसर मिले पौधरोपण करें जिससे प्रकृति हरी-भरी रहे और पर्यावरण का संतुलन सदैव बना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धाकड़ व धुरंधर के बाद "धैर्यवान धामी"

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पूरी सरकार आज दे रही है। साथ ही मंत्री महोदया ने सभी से आग्रह भी किया कि हम जिस भी पौधे को रोप रहे हैं उसका आगे नियमित रूप से देखभाल किया जाए जिससे हमारे पर्यावरण का संतुलन बना रहे और भावी पीढ़ी एक स्वस्थ वातावरण व स्वस्थ्य वायु ले सके।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026

इस अवसर पर उपनिदेशक एस.के.सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयां उपस्थित रहीं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top