हिल न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज : मुंबई स्थित सन्यास आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी जी महाराज से भेंट करते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, इन विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत

महाराष्ट्र राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

मुम्बई विश्वविद्यालय और जे0जे0 अस्पताल का करेंगे भ्रमण

इंफो उत्तराखंड 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर आज मुंबई पहुंच गये हैं। डॉ0 रावत मुंबई में महाराष्ट्र राजभवन में आयोजित कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह अपने भ्रमण के दौरान मुंबई विश्वविद्यालय और जे0जे0 राजकीय अस्पताल मुंबई का भी भ्रमण करेंगे।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत अपने दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। जहां उन्होंने आज मुंबई में सन्यास आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी जी महाराज से भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके उपरांत डॉ0 रावत का अंधेरी ईस्ट स्थित वैलुएबल टेक्नो पार्क के कार्पोरेट हेड क्वार्टर का भ्रमण कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री आज शाम महाराष्ट्र राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। वृहस्पतिवार को डॉ0 रावत मुम्बई स्थित जे0जे0 गवर्नमेंट हॉस्पिटल का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री मुंबई विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे और विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत होंगे। स्वास्थ्य मंत्री बांद्रा में एफडीए की बैठक भी लेंगे साथ ही वह खाद्य संरक्षा और ड्रग्स नियंत्रण तथा फार्मा इंडस्ट्री को लेकर महाराष्ट्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेंगे। इसके अलावा डॉ0 रावत औषधि विश्लेषणशाला की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास-बग्वाल को लेकर राजकीय अवकाश घोषित, CM Dhami ने की घोषणा

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : उत्तराखंड परिवहन विभाग में इन अधिकारियों के ट्राॅसफर, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें : विरोध : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर टैक्सी ड्राइवर को CISF के जवानों ने लाठियों से पीटा, टैक्सी यूनियन ने किया जमकर विरोध

यह भी पढ़ें : Big Breaking : Whatsapp सेवाएं ठप होने से अटकी लोगों की सांसे, मैसेज भेजने में आ रही थी समस्या, 11 हजार से अधिक यूजर्स ने कराई शिकायत

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top