उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर

  • बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर; चमोली में मौसम हुआ सुहावना
  • चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात, औली और बदरीनाथ में उमड़े पर्यटक
  • बारिश और बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ धाम बर्फ से लकदक

ज्योतिर्मठ। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बीते दिन हुई बारिश और बर्फबारी के बाद पूरे इलाके में ठंड बढ़ गई है बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी के बाद मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियां सफेद बर्फ की मोटी चादर से ढक गई हैं, जिससे पूरा क्षेत्र चांदी की तरह चमकता नजर आ रहा है। बर्फबारी के बाद यहां का नजारा बेहद खूबसूरत और मनमोहक बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : रायपुर के खंडहर में मिला लापता युवती का शव, मचा हड़कंप

बर्फबारी से पूरी घाटी सफेद चादर से ढक गई है। औली में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। वहीं पाणा और ईराणी गांवों में भी जमकर हिमपात हुआ है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में तापमान गिर गया है और ठंड बढ़ गई है। हालांकि स्थानीय लोगों और काश्तकारों के लिए यह बर्फबारी राहत भरी खबर मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी मामले में ₹2,500 का इनामी अपराधी गिरफ्तार

मार्च की शुरुआत में बढ़ती गर्मी और कम बारिश को लेकर लोगों में चिंता बढ़ने लगी थी। मौसम विभाग ने भी इस वर्ष अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई थी। लेकिन मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। बदरीनाथ, औली और हेमकुंड साहिब समेत कई ऊंचे क्षेत्रों में ताजा हिमपात से मौसम सुहावना हो गया है और सैलानियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीएससी (UPSC) में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान : सीएम धामी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top