उत्तराखंड

बड़ी खबर : केदारनाथ हेलीकॉप्टर (Kedarnath helicopter crash), हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में मंगलवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। जिसमें केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि ये हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ। क्रैश की सूचना के बाद प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना हो गई है।

वहीं इस हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी। और केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तभी गरुड़चट्टी के समीप ये क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में पायलट सहित 7 लोग सवार थे। जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

एसडीआरएफ के मुताबिक आज दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास जनपद रुद्रप्रयाग के स्थान केदारनाथ से यात्रियों को वापस गुप्तकाशी लेकर आने वाला आर्यन एवियशन का हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर गरुड़चट्टी के पास गिर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

वहीं इस दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर केदारनाथ में नियुक्त स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन की टीमें तत्काल रेस्क्यू कार्य हेतु दुर्घटनास्थल पर पहुंची।

इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर के पायलट सहित कुल 07 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

इन दुर्घटना में मृत हुए व्यक्तियों के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अग्रिम आवश्यक की कार्यवाही की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

मृतकों का विवरण

1. अनिल सिंह – पायलट, (उम्र 57 वर्ष) निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र
2. उर्वी बराड (25 वर्ष) भावनगर, गुजरात
3. कृति बराड (30 वर्ष) भावनगर, गुजरात
4. पूर्वा रामानुज (26 वर्ष) भावनगर, गुजरात
5. सुजाता (56 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
6. कला (50 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
7. प्रेम कुमार (63 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top