उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: यहां छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, चालक की मौत, परिचालक सहित छह यात्री घायल

छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में पलटकर पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, चालक की मौत, छह यात्री घायल

रामनगर में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। कोसी नदी पर बने नए पुल पर तेज गति से आ रहे एक छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट कर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित छह यात्री घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा सुपरस्पेशियलिटी कोर्स

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी से रामनगर डिपो की बस संख्या यूके-07पीए-2487 रामनगर आ रही थी। बस में 16 यात्री सवार थे, सभी रामनगर आ रहे थे। बाल सुंदरी मंदिर की ओर से जैसे ही बस कोसी नदी पर बने नए पुल पर चढ़ी तभी सामने से तेजी गति से टाटा 407 (छोटा हाथी) संख्या यूके-04सीए-5728 आ रहा था और वह गलत दिशा में चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

बस चालक ने छोटा हाथी को बचाने का प्रयास किया तो उससे टक्कर हा गई और बस पुल से नीचे पलटकर गिर गई। हादसे में छोटा हाथी भी सड़क पर पलट गया और उसका चालक मौके से भाग गया।

मृतकों और घायलों का विवरण

हादसे में बस चालक 42 वर्षीय गुलबदन सिंह निवासी गांव कल्लूवाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर की मौत हो गई। जबकि परिचालक करमपाल सिंह पुत्र बलदेवी सिंह निवासी गांव कल्लूवाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर सहित यात्री भगवन कौर पत्नी कश्मीर सिंह निवासी कालागढ़, मुस्कान पुत्री भगत सिंह निवासी भरतपुरी, प्रिया पुत्री जीवन सिंह निवासी भरतपुरी, काजल पुत्री मोहन चंद्र, कौशल्या पत्नी सुरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट निवासी काशीपुर घायल हो गए। जबकि अन्य यात्रियों को चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री बनने पर नर्सिंग अधिकारियों ने दी बधाई
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top