रोजगार/नौकरी

गुड न्यूज़ : एचएनबी (HNB) मेडिकल विवि ने प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल किया जारी। देखें किस दिन होगी परीक्षाएं

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कोर्सों में दाखिलों के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एचएनबी मेडिकल विवि ने प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया।

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए 5 जून से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस मेडिकल की परीक्षा 9 और 10 जुलाई को होगी।

1 अगस्त से नया सत्र शुरू होगा, और करीब दो साल तक कोरोना महामारी की वजह से दिसंबर तक सत्र शुरू होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हुई। लेकिन अब नर्सिंग संस्थानों की 100 प्रतिशत सीट पर प्रवेश की कार्यवाही विवि स्तर से ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस : 'आउट ऑफ द बॉक्स' सोच से ही तय होगी अंतरिक्ष की नई उड़ान : डा. सुधीर मिश्रा

कुलपति डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि एएनएम और जीएनएम की प्रवेश परीक्षा 9 जुलाई को होगी। बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल, एनपीसीसी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को होगी।

प्रवेश पत्र 2 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय के जुयाल के अनुसार, इस परीक्षा के माध्यम से राज्य कोटा की नर्सिंग पैरामेडिकल से जुड़ी सीटों पर दाखिले होंगे। निजी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थानों में 50 प्रतिशत सीट राज्य कोटा की हैं, जिनका विवरण अभी नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने किया मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से संवाद

हर अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन में न्यूनतम तीन परीक्षा केंद्रों का विकल्प भरना होगा। विवि कोई एक परीक्षा केंद्र आवंटित करेगा।

यहां होंगे परीक्षा केंद्र

देहरादून, श्रीनगर, नई टिहरी, हल्द्वानी, पिथौरागढ, हरिद्वार, गोपेश्वर, उत्तरकाशी एवं अल्मोड़ा।

पैरामेडिकल कोर्स

राजकीय पैरामेडिकल संस्थान बीएमआरआइटी/ बीएससी एमएलटी/बीओटीटी (120 सीट)।

सीटों का विवरण- नर्सिंग कोर्स

1. स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग देहरादून-जीएनएम (50 सीट),,
2. एएनएम (50 सीट),
3. बीएससी नर्सिंग (60 सीट),
4. एमएससी नर्सिंग (18 सीट),
5. पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (30 सीट)
6. राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग टिहरी- बीएससी नर्सिग (40 सीट)
7. राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग चमोली-बीएससी नर्सिग (40 सीट)
8. राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर रानीपोखरी- एएनएम (20 सीट)
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top