उत्तराखंड

आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले! पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और उत्तरकाशी को मिले नए डीएम, कई विभागों में बड़ा उलटफेर

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार जिलों के डीएम बदले, कई वरिष्ठ अफसरों की जिम्मेदारी में भी बदलाव

देहरादून। राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मंगलवार देर शाम जारी आदेश में चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अफसरों से प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी हटाई गई है।

पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और उत्तरकाशी के डीएम बदले गए हैं। प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग, मनीष कुमार को चंपावत, प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी और स्वाति भदौरिया को पौड़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है। पौड़ी के डीएम रहे आशीष कुमार को यूकाडा की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना 'सेवा पखवाड़ा'

मुख्य सचिव आनंद वर्धन से जलागम प्रबंधन की जिम्मेदारी हटा दी गई है। पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी अब सचिन कुर्वे से हटाकर धीराज सिंह को दी गई है, जो अब तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देख रहे थे। श्रम विभाग पंकज पांडे से वापस लिया गया है, जबकि युगल किशोर पंत को सिंचाई विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

सहकारिता विभाग अब दिलीप जावलकर के पास नहीं रहेगा। आर. राजेश कुमार से भी सिंचाई विभाग हटा लिया गया है। सोनिका से यूकाडा और निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयी राज्यों को मिले फ्रेट सब्सिडी : भरत सिंह चौधरी

पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी हुए

पीसीएस अफसरों के फेरबदल में रामनजी शरण शर्मा को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। शिव कुमार बरनवाल अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव बनाए गए हैं। रजा अब्बास को नगर आयुक्त देहरादून, फिंचाराम को एडीएम हरिद्वार, प्यारे लाल शाह को नगर आयुक्त कोटद्वार और देवेंद्र सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार नियुक्त किया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top