उत्तराखंड

Chamoli Cloudburst : थराली में बादल फटने से भारी तबाही, तहसील परिसर और बाजार मलबे में दबे, एक की मौत।

थराली क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही, सड़कों पर मलबा, एक की मौत, एक लापता

चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई। कस्बे और आसपास के गांवों में अचानक आई आपदा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। देर रात हुई बारिश और बादल फटने के बाद कई इलाकों में मलबा भर गया, जिससे हालात बेहद भयावह हो गए।

थराली कस्बे के तहसील परिसर, एसडीएम आवास और कई मकानों में भारी मात्रा में मलबा घुस गया। तहसील परिसर में खड़ी गाड़ियां मलबे में दब गईं। कस्बे की गलियां और सड़कें तालाब जैसी हो गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

पास के सागवाड़ा गांव में मलबे की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। अचानक आई आपदा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

चेपड़ों बाजार में भी मलबा घुसने से कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस बीच एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है, जिसकी तलाश पुलिस और स्थानीय लोग कर रहे हैं।

भारी मलबे के कारण थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा के पास और थराली-सागवाड़ा मार्ग अवरुद्ध हो गया है। दोनों ओर से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

गौचर से एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। वहीं, बीआरओ की टीम मिंग्ग खदेरे के पास सड़क खोलने में जुटी हुई है, ताकि यातायात और राहत कार्य सुचारू हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

स्कूल बंद, अलर्ट जारी

जिला प्रशासन ने थराली तहसील के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शनिवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी चमोली जिले के सोल घाटी और केरा गांव में भारी बारिश और बादल फटने से मकान, दुकानें और गौशालाएं मलबे में दब गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

मुख्यमंत्री ने थराली आपदा पर जताया दु:ख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top