हिल न्यूज़

डोईवाला (बड़ी खबर) : नदियों में दिन रात धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन का कार्य

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला क्षेत्र में मौजूद नदियों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन। शुक्रवार सुबह भी बुल्लावाला की सुसवा नदी में अवैध खनन होते हुए देखा था। जहां कई टैक्टर, ट्रॉली नदी में खड़े थे और जोरो शोरो से नदी के चिर हरण का कार्य चल रहा था।

केवल यही नहीं अपितु क्षेत्र की सभी नदियों में दिन रात धड़ल्ले से अवैध खनन का कार्य हो रहा है। जिससे साफ तौर पर देखा जा सकता है की खनन माफियाओं में प्रशासन व पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

ताजा मामला शुक्रवार सुबह बुल्लावाला स्थित बीएसएफ के पास सुसवा नदी का है। जहां दिन के उजाले में भी खनन माफिया, अवैध खनन करने से नहीं कतरा रहे। जिससे साफ झलकता है कि खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि उनमें प्रशासन का खौफ नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

बिना नंबर प्लेट के वाहनों नदियों पर दौड़ रहे हैं और खनन सामग्री की चोरी करने में जुटे हैं। प्रशासन व पुलिस की लापरवाही देखी जा सकती है, जहां सुबह सवेरे हो रहे अवैध खनन की भनक तक पुलिस व तहसील प्रशासन को नहीं लगी।

धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन से राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है। खनन माफियाओं नदियों में घुसकर टैक्टर, ट्रॉलियों व पिकअप के माध्यम से खनन सामग्री की चोरी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

डोईवाला के दुधली, बुल्लावाला, धर्मुचक, फतेहपुर, कालुवाला आदि क्षेत्र में मौजूद जाखन, सुसवा व सॉन्ग नदी प्रमुख हैं, जहां से खनन सामग्री की चोरी दिन रात धड़ल्ले से हो रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top