- चल्मोड़ी गांव में दरकी जमीन का मलबा घरों तक पहुंचा,
- 15 परिवारों को किया शिफ्ट
- आपदा गांव में पैदल पहुंचे विधायक चुफाल
थल (बेरीनाग)। थल के चल्मोड़ी गांव में पिछले माह 28 अगस्त की रात मूसलाधार बारिश से गांव के ऊपर जमीन धसना शुरू हो गई थी। पिछले तीन दिन से हो रहे मूसलाधार बारिश से मंगलवार देर रात्रि साढ़े ग्यारह बजे पूर्व में दरकी जमीन और दरक गई । जिससे 30 फिट गहराई व 40 मीटर लम्बाई में जमीनदरक गई जिससे उसमे बड़े बड़े बोल्डर व पेड़ के साथ सारा मलबा घरों पास तक पहुंच गया।
रात में अफरा तफरी मची और सभी परिवार घर से भागे और दूसरे घरों में शरण शरण लेकर रात काटी। बुधवार को आपदा की सूचना मिलने पर डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल सड़क बंद होने के बाद भी किसी तरह कुकरौली पहुंचे और वहां से 7 किमी बाइक व पैदल चलकर आपदा पीड़ित परिवारों से मिलने चल्मोड़ी गांव पहुंचे स्थिति का जायजा लेकर इन पीड़ित 15 परिवारों को शीघ्र विस्थापित हेतु जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से दूरभाष से वार्ता कर निर्देश दिए।
जिनके मकानों के पास मलबा पहुंचा था उन सात परिवारों को स्कूल में अन्य लोगो के घरो में शिफ्ट किया गया हैं।इनके मवेशियों के लिए भी टेंट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।आपदा से ध्वस्त हुई पाइप लाइन के लिए जल संस्थान से अधिकारियों को विधायक ने शीघ्र पानी की आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं।
विधायक ने जिलाधिकारी से दरक चुकी जमीन के भू वैज्ञानिक जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।आपदा पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से राहत सामग्री भी दी गई। विधायक चुफाल ने लोगो को ढाढस बढाया की उतराखण्ड सरकार व केंद्र सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को हर सम्भव सहायता दी जाएगी।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह देऊपा, धिंगतड़ गांव के प्रधान गोविंद जोशी,चिंतामणि जोशी,उर्वादत्त जोशी,सुदामा जोशी,दीपक सामंत और तहसील देवलथल के प्रभारी नायब तहसीलदार प्रकाश कापड़ी, राजस्व उपनिरीक्षकों में योगिता चंद और दीपक पंचोली भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री जन पर सफाई अभियान फल वितरण का आयोजन
बेरीनाग। सेवा पखडी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बेरीनाग में विधायक फकीर राम टम्टा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित और शहीद चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस मौके पर विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा की प्रधान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश ऐतिहासिक विकास की लगातार आगे बड़ रहा है। आज भारत पूरे विश्व में विकसित राष्ट्र की अग्रणीश्रेणी में है। इस मौके पर विधायक ने सफा को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष त्रिलोक खाती, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पंत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक, नगर महामंत्री गणेश उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष मनीष पंत, मंडल कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा, विमलेश पंत, महिपाल खाती, निखिल पंत, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज शाह, पंकज कार्की सहित आदि मौजूद रहे।
राईआगर में खो खो टीम के लिए हुआ ट्रायल
बेरीनाग। राज्य स्तरीय ओपन पुरुष एवं महिला खो खो प्रतियोगिता के लिए बुधवार को ट्रायल लिया गया। ट्रायल में सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
चकलुवा हल्द्वानी में 21 और 22 सितंबर को राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता आयोजित होनी है। जिसमें पिथौरागढ़ जिले की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम चयन के लिए बुधवार को जिला खो खो एसोसिएशन ने पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज राईआगर में ट्रायल आयोजित किया। ट्रायल में जिले भर से करीब सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक और बालिका वर्ग की टीमों के लिए दो चरणों में ट्रायल लिए गए।
चयनकर्ता ललिता प्रसाद पंत, चंद्रशेखर खाती, चंदन महरा, राजकुमार शाह रहे। गंभीर बोरा और भूपाल राम ने रेफरी की भूमिका निभाई। एसोसिएशन के सचिव गंभीर बोरा ने बताया कि प्रतियोगिता 21 और 22 सितम्बर को होनी है। इसके लिए पहली बार जिले में एसोसिएशन ने ट्रायल आयोजित किया है।
टीम 20 सितंबर को रवाना होगी। इस मौके पर सचिव मुकेश धानिक, राजेश कार्की, अंशुल डांगी, दीपक नेगी, ललिता प्रसाद पंत, अंजलि देऊपा, पंकज धानिक, कुंदन धानिक, पुनीत पंत, कमल धानिक, निखिल धानिक, सुजल धानिक, मनोज धानिक सहित आदि मौजूद रहे।
सीमा क्षेत्र पर रहने वाला प्रत्येक नागरिक सीमा पहरी
पिथौरागढ़। गौडीहाट पंचायत भवन सीमा जागरण मंच की कार्यकर्ता बैठक परिचय बैठक आयोजित हुई बैठक में अवैध घुसपैठ अवैध गतिविधियों को रोकना मानव तस्करी, ड्रग्स, अवैध हथियार, नकली मुद्रा और अवैध व्यापार को रोकना बॉर्डर क्षेत्र में समाज रहने वाले प्रत्येक नागरिक की अधिक जिम्मेदारी है।
सीमा जागरण मंच प्रांत संगठन कर्ता आशीष वाजपेयी ने मंच के आगामी कार्यक्रम योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा मंच समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने लोगों के साथ मिलकर बॉर्डर क्षेत्र में ग्राम सुरक्षा टोली का निर्माण करेगा जिससे समाज की भागीदारी, हो सजगता और जागरूकता को बढ़ावा देना भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करना प्रत्येक गांव में राष्ट्र पहरियों की टोली खड़ी करना स्थानीय लोगों को जागरूक करना और बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद होगी
बैठक में संरक्षक सदस्य पुरूषोत्तम जोशी कार्यकर्ता संजीव कुमार जोशी योगेश भट्ट , हिमांशु गौरव भट्ट, सचिन धारियाल कुशल सिंह , भुपेंद्र कुमार सहित आदि मौजूद उपस्थित रहे।
