उत्तराखंड

राजपुर में रॉटवीलर ने बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला, कुत्तों का मालिक पुलिस हिरासत में।

राजपुर में रॉटवीलर ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, कुत्तों का मालिक पुलिस हिरासत में

नगर निगम से बिना लाइसेंस पाल रखे थे खतरनाक नस्ल के कुत्ते, SSP ने जारी की चेतावनी

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला पर रॉटवीलर नस्ल के खतरनाक कुत्तों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुत्तों के मालिक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी नफीस पुत्र शकूर अहमद को सोमवार को गिरफ्तार किया। उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 291 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की स्वीकृति

घटना 6 जुलाई की है जब किशनपुर, जाखन निवासी उमंग निर्वाल की बुजुर्ग मां पर अचानक दो रॉटवीलर कुत्तों ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर पर थाना राजपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि ये कुत्ते नफीस निवासी गुरुद्वारा गली, विकासनगर (हाल निवासी राजपुर) के हैं, और उसने नगर निगम से खतरनाक नस्ल के इन कुत्तों को पालने के लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया था।

खतरनाक नस्ल के कुत्तों पर केंद्र की रोक

गौरतलब है कि लगातार हो रही हमलों की घटनाओं को देखते हुए भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पिटबुल, रॉटवीलर, डोगो अर्जेंटीनो, केन कोर्सो, कंगल, वुल्फ डॉग सहित 20 से अधिक नस्लों के कुत्तों के आयात, ब्रीडिंग और बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही, ऐसे किसी कुत्ते को पालने या बेचने का लाइसेंस देने पर भी प्रतिबंध है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम जनरल खंडूड़ी

देहरादून में भी इन नस्लों के कुत्तों द्वारा आम नागरिकों पर हमले की शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए SSP देहरादून की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास इस तरह की खतरनाक नस्ल के कुत्ते बिना अनुमति के रखे गए हैं और उनसे खतरा महसूस होता है, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 या नगर निगम से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

सख्त कार्रवाई की चेतावनी :- 

पुलिस ने साफ किया है कि बिना लाइसेंस के खतरनाक नस्ल के कुत्ते पालने वालों के विरुद्ध नगर निगम के साथ मिलकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजपुर थाना पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top