उत्तराखंड

शर्मनाक: लैंसडौन में दिल्ली की युवती से रिजॉर्ट में दुष्कर्म, मंगेतर संग आई थी घूमने।

लैंसडौन में दिल्ली की पर्यटक से होटल में दुष्कर्म, मंगेतर संग आई थी घूमने

कोटद्वार, संवाददाता। पौड़ी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल लैंसडौन में दिल्ली से आई एक युवती के साथ होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने आई थी। आरोप है कि रात में मंगेतर के मौसेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

पुलिस ने बताया कि दिल्ली से पर्यटकों का एक दले 23 अगस्त को लैंसडौन घूमने पहुंचा था। उन्होंने समखाल में दो कमरे बुक करवाए।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली निवासी मंगेतर के साथ यहां आई थी। मंगेतर के साथ उसके मामा, मौसेरे भाई और आरोपी समेत पांच लोग शामिल थे। मंगेतर अपने मामा, मौसेरे भाई के साथ खाना खाने चला गया। जबकि पीड़िता ने वॉशरूम होकर आने की बात कही। इस बीच मंगेतर का दोस्त दूसरे कमरे में रुका रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

पीड़िता को अकेला पाकर आरोपी दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को डर के कारण युवती ने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन अगले दिन 24 अगस्त की रात जब वह दूसरे रिजॉर्ट में रुके तो युवती ने मंगेतर को सारी बात बताई। तीसरे दिन सुबह मंगेतर ने 112 पर डायल करते पुलिस को घटना की सारी जानकारी दी गई। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top