उत्तराखंड

अच्छी खबर : खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया “मास्टर्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट” का शुभारम्भ, कहा खेलने से शरीर के साथ ही मन भी रहता है स्वस्थ

खेलों और खिलाड़ियों के प्रति सरकार है गंभीर- रेखा आर्य

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

आज खेल मंत्री रेखा आर्य परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल पहुंची जहाँ उन्होंने सेवन वंडर्स बैडमिंटन एसोसिएशन देहरादून द्वारा आयोजित “मास्टर्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट” का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी को ईगास पर्व की बधाई व शुभकामनायें भी दी।साथ ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से आये प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी बधाई व शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़ें 👉  दीवालीखाल बैरियर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की, पुलिसकर्मी घायल

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा कराये जा रहे इस प्रकार के आयोजन वाकई सराहनीय हैं, ऐसे आयोजनों से निश्चित रूप से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरने के साथ ही उनका शरीर स्वस्थ्य और निरोगी रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  जब एक मुट्ठी नमक से हिल गया था ब्रिटिश साम्राज्य

खेल मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रति गंभीर है इसी के मद्देनज़र हमने मुख्यमंत्री खिलाडी उदीयमान उन्नीयन योजना शुरू की है साथ ही हमने 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को लेकर छात्रवर्ती योजना भी लागू की है।

इस योजना का लाभ उन खिलाड़ियों को अवश्य मिलेगा जिनके पास अपने खेल से सम्बंधित सामग्री खरीदने के लिए धन की समस्या रहती है लेकिन इस योजना से वह अपने खेल की सामग्री खरीद सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

इस अवसर पर अध्यक्ष आई.सी. चावला, उपाध्याय संतोष कुमार शाह, सचिव सुशील बहुगुणा, जितेन्द्र, सुनील सिंह, जी डॉ. अर्चित अग्रवाल, मनोज ध्यानी, अभय उनियाल, मनमोहन सिंह, ज्योति शाह जी सहित खिलाडी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top