उत्तराखंड

ब्रेकिंग : अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक, जल्द होगा गढ़ी कैंट में नवनिर्मित ओवरहेड टेंक का लोकार्पण : मंत्री जोशी

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

शुक्रवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में नवनिर्मित ओवरहेड टेंक के लोकार्पण कार्यक्रम सहित सड़क, शिविर, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने अधिकारियों को कैंट क्षेत्र में सड़कों, सीवरेज ट्रीटमेंट सहित सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना के माध्यम से वित्तीय स्वीकृति लेकर कार्य किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

गढ़ी चौक से डाकरा तक सड़क का पुर्ननिर्माण कार्य करने पर भी मंत्री ने सीईओ को निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि जल्द ही गढ़ी कैंट में ओवरहेड टेंक का लोकार्पण किया जाऐगा ताकि गढ़ी कैंट क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

इस अवसर पर छावनी परिषद के सीईओ अभिनव सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र कौर सौंधी, पूर्व सभासद मधु खत्री, मनोज क्षेत्री, नीतू बिष्ट सहित जलनिगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top