उत्तराखंड

जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम इंदु को मदद की दरकार, भाई के आंसू नहीं रुक रहे!

जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम इंदु को मदद की दरकार, भाई के आंसू नहीं रुक रहे!

रिपोर्ट/ नीरज पाल 

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की रेगांव ग्राम सभा के लुवाकोट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 4 साल की मासूम इंदु अधिकारी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती इंदु को सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मां भी अस्पताल में भर्ती, परिवार बेबस

इंदु की मां नंदी देवी भी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि पिता शारीरिक कमजोरी के चलते काम नहीं कर पा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में मासूम इंदु का 15 साल का भाई नीरज अपनी बहन की हालत देखकर फूट-फूटकर रो रहा है, उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी ने इंदु को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी ने बेहतर इलाज की जरूरत बताई है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि इंदु का जन्म प्रमाण पत्र न होने के कारण उसका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, जिससे इलाज में और भी बाधाएं आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मदद के लिए आगे आएं दानवीर

सचिन जोशी ने इंफो उत्तराखंड न्यूज से बातचीत में बताया कि उन्होंने इस परिवार की मदद के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आगे आएं और मासूम इंदु की जान बचाने के लिए आर्थिक मदद करें। जोशी ने कहा कि इंदु को इस वक्त आपकी मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है, ताकि वह एक बार फिर से मुस्कुरा सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

जो भी दानदाता इंदु की मदद करना चाहते हैं, वे सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी से उनके नंबर 9411308836 पर संपर्क कर सकते हैं। आपकी एक छोटी सी मदद इस मासूम की जान बचा सकती है।‌

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top