उत्तराखंड

दुष्कर्म मामला : आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय अज्ञात के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने वाली महिला दरोगा सस्पेंड, SSP ने थानाध्यक्ष को दिए जांच के आदेश

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड 

दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय अज्ञात के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने वाली सिडकुल थाने की महिला दरोगा को एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही थानाध्यक्ष को इस मामले की तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले सिडकुल क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी का नाम तो लिखा गया था, लेकिन उसका पता मालूम नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इस मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक ललिता चुफाल को सौंपी गई, वहीं काफी छानबीन के दौरान महिला उपनिरीक्षक आरोपी को गिरफ्तार करना तो दूर उसका पता भी मालूम नहीं कर सकी। वहीं महिला उपनिरीक्षक ने 2 महीने के भीतर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चार्जशीट लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

मामला सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान के जानकारी में होने के बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को प्रकरण के बारे में बताया, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने महिला दारोगा ललिता चुफाल को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल की प्रारंभिक जांच के आदेश देने के साथ ही एसएसपी ने सभी विवेचकों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top