उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन

Advertisements
  • ग्राफिक एरा में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन

देहरादून। कृषि, आपदा प्रबंधन और तमाम समस्याओं का समाधान खोजने के लिए ग्राफिक एरा में हैकाथॉन शुरू हो गई है । इसमें मंडी में फसलों के उचित मूल्य का अनुमान, आपदा के समय त्वरित संचार और मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी जैसी समस्याओं के समाधान छात्र-छात्राएं खोजेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2026 का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ ने कहा कि जीवन में लगातार आगे बढ़ने के लिए इनोवेटिव माइंडसेट और प्रोग्रेसिव थॉट प्रोसेस का होना बेहद जरूरी है। हैकाथॉन में 1800 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

हैकाथॉन में छात्र-छात्राओं ने एआई बेस्ड मंडी प्राइस प्रेडिक्शन एंड फार्मर बार्गेनिंग असिस्टेंट, स्मार्ट क्रॉप्स एडवाइजरी सिस्टम, स्मार्ट फूड सरप्लस डिटेक्शन एंड रिडिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम, वॉइस-इनेबल्ड स्मार्ट हॉस्पिटल रिपोर्टिंग सिस्टम जैसे इनोवेटिव सॉल्यूशन डेवलप किए और विभिन्न मॉडल और प्रोटोटाइप भी प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

इस हैकाथॉन का आयोजन भारत सरकार के स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन इनिशिएटिव के तहत ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल ने मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, एआईसीटीई, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन इनोवेशन सेल और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के सहयोग से किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

हैकाथॉन में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा के आईओएस डेवलपमेंट सेंटर के हेड डा. सचिन घई के साथ प्रो. आशीष थपलियाल, डा. बृजेश प्रसाद, डा. पूजा राणा अन्य विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top