- कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर किया जलाभिषेक, भगवान भोलेनाथ से की देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना
देहरादून/इंफो उत्तराखंड
आज महाशिवरात्रि के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी पुत्री वैष्णवी के साथ देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर पहुंची जहां उन्होंने पौराणिक शिव मंदिर टपकेश्वर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने भगवान भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि आज का दिन भगवान भोले को समर्पित होता है।ऐसे में इस दिन पर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का अपना विशेष महत्व होता है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें