उत्तराखंड

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, सात की मौत! मासूम बच्ची भी नहीं बची, जलते जंगल में टूटीं सांसें!

केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, सात की मौत — मासूम बच्ची भी नहीं बची, जलते जंगल में टूटीं सांसें!

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड की पवित्र धरा पर उस वक्त मातम छा गया, जब रविवार सुबह गौरीकुंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरा एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। केदारनाथ से लौट रहे आर्यन एविएशन कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग जिंदा जल गए, इनमें एक 23 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल थी!

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

घटना सुबह 5:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी नेपाली मूल की महिलाएं, जो गौरीमाई खर्क क्षेत्र में घास काट रही थीं, सबसे पहले घटनास्थल तक पहुंचीं और सूचना दी। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर खराब मौसम की चपेट में आकर घने जंगल में जा गिरा, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई।

मृतकों में महाराष्ट्र के जयसवाल परिवार के तीन सदस्य, राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल और 23 महीने की काशी जयसवाल शामिल हैं। साथ ही देहरादून के तुष्टि सिंह, विनोद नेगी, बीकेटीसी कर्मचारी विक्रम सिंह रावत और हेलिकॉप्टर के पायलट कैप्टन राजीव की भी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

सूत्रों के अनुसार, शव इस कदर जल गए कि उनकी पहचान भी मुश्किल हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, बाबा केदार से की प्रार्थना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा —
“रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। राहत-बचाव कार्य जारी है। बाबा केदार से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।”

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top