उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : केंद्रीय विद्यालय (KV) में कक्षा एक में प्रवेश की आवेदन तिथि बढ़ी! जल्द करें आवेदन

इंफो उत्तराखण्ड/ देहरादून

केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalaya) में कक्षा एक में अपने बच्चे के दाखिले का प्रयास कर रहे अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने दाखिले की अंतिम तिथि विस्तारित कर दी है।

                 अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक 

पहले यह तिथि 21 मार्च थी, लेकिन अब आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल कर दी गई है। ऐसे में जिन अभिभावकों ने बच्चे का दाखिला किया है, वे केविएस की आधिकारिक वेबसाइट पर लागइन कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

                           न्‍यूनतम आयु छह वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

ध्यान रहे कि केंद्रीय विद्यालयों में अगले शिक्षण सत्र में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु पांच से बढ़ाकर छह वर्ष कर दी गई है।

               पहली सूची 18 अप्रैल को

दरअसल, कक्षा एक के लिए आवेदन तिथि 28 फरवरी से शुरू हो गई थी। पंजीकृत विद्यार्थियों की पहली चयनित एवं प्रतीक्षित सूची का प्रदर्शन 18 अप्रैल को होगा। इसके बाद दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी होगी।

          अन्‍य कक्षाओं में प्रवेश आफलाइन होगा

यह भी पढ़ें 👉  जब एक मुट्ठी नमक से हिल गया था ब्रिटिश साम्राज्य

कक्षा दूसरी या ऊपर की कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया 8 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच आफलाइन माध्यम से चलेगी। इन कक्षाओं में रिक्त सीटों के आधार पर ही दाखिला होगा। सभी सीटों पर आरक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा निर्देश के अनुसार लागू होगा।

             देहरादून में 11 केंद्रीय विद्यालय

बता दें, केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के तहत राज्य में 43 केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। देहरादून जनपद में 11 केंद्रीय विद्यालय हैं। केंद्रीय विद्यालय में बच्चे का दाखिला कराना मध्य व निम्न मध्यम वर्गीय किसी अभिभावक की दिली तमन्ना होती है।

यह भी पढ़ें 👉  सालाना मुआयना करने थाना बहादराबाद पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह

कारण ये कि इन विद्यालयों में रियायती शुल्क पर गुणवत्तारपरक शिक्षा मिलती है। निजी स्कूलों के अनावश्यक खर्चों से भी अभिभावकों को मुक्ति मिलती है।

                      डॉक्यूमेंट्स 

1. बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र की स्कैन कापी
2. बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो या स्कैन की गई फोटो।
3. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत आवेदन कर रहे हैं तो सरकारी प्रमाणपत्र।
4. ट्रांसफर डिटेल्स जो एप्लीकेशन क्रेडेंशियल में इस्तेमाल हुई हैं।
5. उत्‍तराखंड : बोर्ड परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रतिबंधित रहेंगे ध्वनि विस्तारक यंत्र

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top