उत्तराखंड

ब्रेकिंग : खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी एसडीएम (SDM) की गाड़ी पर टक्कर। बाल-बाल बचे SDM व कर्मचारी

खटीमा/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में इन दिनों खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। कि अवैध रूप से मिट्टी का खनन ले जा रहे माफियाओं ने ट्रैक्टर ट्रॉली से एसडीएम (SDM) की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में एसडीएम (SDM) व उनके कर्मचारी बाल बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

मिली जानकारी के अनुसार खटीमा एसडीएम (SDM) रविंद्र बिष्ट की गाड़ी खटीमा पीलीभीत मार्ग से जमौर खुदागंज चौराहे पर जैसी ही पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेजी से खनन माफिया के ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन पर जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि इस टक्कर में गनीमत रही कि एसडीएम (SDM) व उनके कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

एसडीएम (SDM) खटीमा रविंद्र बिष्ट की गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने वहां से भागने की कौशिश की तभी इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधी एसडीएम (SDM) खटीमा रविंद्र बिष्ट की गाड़ी से जा भिड़ी। इस घटना में एसडीएम (SDM) खटीमा रविंद्र बिष्ट के साथ कार में बैठे उनके कर्मचारी भी बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इस घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गए। वहीं, मामले की जानकारी मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस चौकी में ले आई। एसडीएम (SDM) ने साफ किया है कि खनन माफिया के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top