उत्तराखंड

Kotdwar : अफसरों की लापरवाही से जनता को न हो समस्या : ऋतु खंडूड़ी

  • अफसरों की लापरवाही से जनता को न हो समस्या : ऋतु खंडूड़ी

कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज प्रातः 10:15 बजे तडियाल चौक स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO) का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर (Attendance) की जांच की और कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वाहन फिटनेस जाँच एवं सड़क परिवहन से संबंधित अन्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा—
“परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम लोग आते हैं। जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी न हो, यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुँचें, कार्य में गति और पारदर्शिता लाएँ तथा जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान करें।”

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि—
• सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएँ।
• जनता को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
• ऑनलाइन माध्यम और SMS/संदेश प्रणाली का उपयोग कर समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
• कार्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

ऋतु खण्डूडी भूषण ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई सामने आती है तो सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के समय उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने विधानसभा अध्यक्ष के इस कदम का स्वागत किया। जनता ने कहा कि, अक्सर परिवहन कार्यालय में लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

आज अध्यक्ष ने यहाँ आकर सीधे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इससे निश्चित ही आम जनता को राहत मिलेगी और कार्य में तेजी आएगी।”

ऋतु खण्डूडी भूषण ने अंत में कहा—
“सरकार और प्रशासन का पहला दायित्व जनता की सुविधा और सेवा है। अफसरों की लापरवाही से जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाए, यही मेरी अपेक्षा है।”

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top