उत्तराखंड

दु:खद : पौड़ी गढ़वाल आई दर्दनाक हादसे की खबर, यहां Alto कार गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत 

रिपोर्ट/भगवान‌ सिंह, पौड़ी गढ़वाल 

पौड़ी जिले के लैंसडौन तहसील के गुमखाल-सारी मोटरमार्ग के खराब स्थित के कारण कल रात को चार लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।

मामला लैंसडौन तहसील के गुमखाल-सारी मोटरमार्ग का जहा कल रात 8 बजे देवडाली निवासी चार लोग अपने गांव गुमखाल से देवडाली के लिए ऑल्टो कार से निकले, मगर गुमखाल से 200 मीटर की दूरी पर सड़क की घटिया स्थित के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

वही कार के गिरने की सूचना मिलने पर आसपस लोग ओर पुलिस प्रशासन मोके पर पहुंचा, वही काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा चार शवों को गहरी खाई से निकाला गया।

वही मृतको की पहचान देवडाली निवासी चंद्र मोहन बिष्ट, दिनेश बिष्ट, अतुल बिष्ट ओर चुना बिष्ट के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

वही इस मार्ग के ख़राब स्थित को लेकर ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को बार शिकायत की, मगर आज तक शासन प्रशासन के कानों तक जू तक नही रेगी।

दो माह पूर्व में ग्राम सारी में सरकार जनता द्वारा में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम से इस मार्ग को कर शिकायत की मगर किसी ने जरा भी इन ग्रामीणों की नही सुनी ओर आज नतीजा यह है कि चार परिवारों के लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

अब बड़ा सवाल है आखिर शासन प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को नई सड़क खोदने में क्या दिलचस्पी है, क्यों वर्षो पुरानी सड़को को ठीक नही किया जा रहा है। आखिर कब तक ग्रामीणो की जिंदगी से खेला जायेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top