देहरादून/इंफो उत्तराखंड
2015 में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती धांधली के मामले में विजिलेंस ने सभी जिलों से निरीक्षकों की सूची मांगी है। वहीं विजिलेंस ने 8 अक्टूबर को 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिनमें से कई आरोपियों से पूछताछ की गई।
बता दें कि 2015 में 340 सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई थी। जिनका सारा डाटा विजिलेंस ने मांगा है। ताकि जांच में पता चल सके कि उत्तराखंड पुलिस में उस समय हेराफेरी कर कितने लोग सब इंस्पेक्टर बने थे।
राज्य सतर्कता निदेशक अमित सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच तेजी से चल रही है। वहीं सभी जिलों से भर्ती हुए दारोगाओं की लिस्ट मिलने के बाद कई चीजें साफ हो जाएंगी।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें