हिल न्यूज़

द्वारीखाल : भगवान पशुपतिनाथ मन्दिर एवं सी0डी0एस0 शहीद विपिन रावत (Vipin Rawat) की प्रतिमा का भूमि पूजन कर किया गया शुभारम्भ

विकासखण्ड द्वारीखाल के सी0डी0एस0 शहीद विपिन रावत के ग्राम सैणा में भगवान पशुपतिनाथ मन्दिर एवं शहीद विपिन रावत की प्रतिमा के लिए किया गया भूमि पूजन 

द्वारीखाल/इंफो उत्तराखंड 

विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत ग्राम सैणा में सी0डी0एस0 शहीद विपिन रावत के ग्राम सैणा में आयोजित कार्यक्रम में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती अध्यक्ष परमार्थ निकेतन ऋषिकेश,पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत, प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा पूर्व विधायक महाराष्ट्र बाब्रवान खदाड़े रेड्डी, डा0 हरिवंश राय बच्चन संस्थापक के निवृत्ति यादव की उपस्थित में भगवान पशुपतिनाथ मन्दिर एवं सी0डी0एस0 शहीद विपिन रावत की प्रतिमा का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

इस अवसर पर सांसद ने शहीद को श्रद्धाजलि आर्पित की तथा उन्हे देश का सबसे महान व्यक्ति कहा उनकी शहादत से देश को नई दिशा मिलेगी चिदानंन्द स्वामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं भगवान पशुपतिनाथ मन्दिर निर्माण के लिए 151000 रू0 एवं शहीद के गांव में सैनिक स्कूल निर्माण के लिए 151000 रू0 शुरूवाती तौर पर भेट स्वरूप प्रदान किए।

यह भी पढ़ें 👉  पूजा-अर्चना के साथ देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि की कामना कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवी प्रसाद बलूनी सेवा फांउन्डेशन सदस्य द्वारा 5 लाख 1 हजार रू0 मन्दिर निर्माण हेतु भेट स्वरूप प्रदान किया गया। महेन्द्र सिंह राणा ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि हमने पहिले ही अपने सभागार का नाम सी0डी0एस0 शहीद विपिन रावत के नाम पर रख कर उनके प्रति यह सच्ची श्रद्धाजलि होगी इस अवसर पर हरीश रावत, संस्थापक सेवा फांउन्डेशन डां0 भागवत कराड़,कण्वाश्रम के संस्थापक विश्वपाल जयन्त शहीद के भाई कर्नल रिटा0 विजय सिंह रावत चाचा भारत सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह सह रावत,हरीनन्दन सिंह रावत, प्रधान बिरमोली मानसी देवी, प्रधान जवाड़ राजेश बिष्ट, प्रधान कण्डा नीरज कण्डवाल, प्रधान बनाली गणेश कण्डवाल,उद्योगपति रजनीश रावत,खण्ड विकास अधिकारी हरेन्द्र सिंह कोहली, सहायक खण्ड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी महिला मंगल दल एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की स्वीकृति
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top